सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरियाणा सरकार के मंत्री श्री राजेश नागर के फरीदाबाद स्थित निवास पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान नागरिकों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा संतुलित एवं पौष्टिक आहार, उचित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
मंत्री श्री राजेश नागर ने शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को बढ़ावा देना तथा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Rajesh Nagar