Rajesh Nagar Rajesh Nagar
Home About Achievements Gallery News Events Blogs Contact
Member Login Join Hands
Event Details

विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

16 October, 2026 11:00 AM K.L. Mehta Dayanand Public School Sector 16, Faridabad
विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Date
16 Oct 2026
Time
11:00 AM
Venue
K.L. Mehta Dayanand Public School
Location
Sector 16, Faridabad

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज के. एल. मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-16, फरीदाबाद में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की सुंदर एवं प्रेरणादायक तस्वीर प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगों और रचनात्मकता के जरिए देश की प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को साकार किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह सराहनीय रहा।

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। सभी नन्हें कलाकारों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#ViksitBharat #ViksitBharatSankalpAbhiyan #SevaSankalp

Event Gallery

Photographs