Newsroom
आज रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ
22 August, 2026
आज रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ एक्सीलेंस के सांझा प्रयासों से आज तिगांव गांव की अजय नागर वाटिका में एक विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों और जरूरतमंदों ने पहुँचकर अपनी सेहत की जांच कराई और मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया। साथ ही, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जो आने वाले समय में कई अनमोल जिंदगियां बचाने के काम आएगा। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए सभी डॉक्टर्स, वालंटियर्स और रक्तदाताओं का दिल से आभार!
Rajesh Nagar